Welcome To The Jungle Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल समेत इन सितारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म वेलकम टू द जंगल कल यानी 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है अक्षय कुमार की मूवी ने अबतक कितनी कमाई कर ली है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगे अक्षय कुमार, शुरू हुई ताबड़तोड़ कमाई)
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का माहौल सेट (pic credit- chatgpt/welcome to the jungle poster)
'वेलकम टू द जंगल' करेगी इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता के बाद अब वह इस हफ्ते 'वेलकम टू द जंगल' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से तीन दिन पहले शुरू कर दी गई। ट्रैकर सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, 25 जून सुबह 10: 30 बजे तक 'वेलकम टू द जंगल' के अभी तक 40 हजार से ज्यादा टिकटों की सेल हो चुकी है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 90 लाख से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.77 करोड़ रुपये है। बता दें कि आज शाम 7:30 बजे से वेलकम टू द जंगल की पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी है। इसकी एडवांस बुकिंग 22 जून को ही शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन कम से कम 20-22 करोड़ की ओपनिंग करने वाली है।
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे ये स्टार्स
बताते चलें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट लंबी-चौड़ी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
