Bhooth Bangla Advance Booking: रिलीज से पहले अक्षय कुमार की मूवी ने कमाए इतने करोड़, गदगद हुए मेकर्स

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। अब तक अक्षय कुमार की फिल्म के इतने टिकट्स बिक चुके हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Bhooth Bangla Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म कल यानी 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जब आउट हुआ था तो सभी ने इसे तगड़ा रिस्पॉन्स दिया था। अब सभी लोग मूवी देखने के लिए बेताब हैं। आज से फिल्म के पेड प्रिव्यू शुरू हैं। इस बीच फिल्म भूत बंगला ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। अब तक अक्षय कुमार की फिल्म के इतने टिकट्स बिक चुके हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद Bhooth Bangla के मेकर्स ने किए बदलाव, 10 मिनट कम हुई फिल्म की लंबाई)

Bhooth Bangla Advance Booking

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की मूवी ने कमाए इतने करोड़ (pic credit-instagram)

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की मूवी ने कमाए इतने करोड (pic credit- instagram)

एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार साल 2025 के बाद आधिकारिक तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। स्काई फोर्स से लेकर जॉली एलबी 3 तक उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब वे हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ वापस आए हैं।फिल्म की आधिकारिक रिलीज 17 अप्रैल को होगी। धुरंधर 2 के बाद भूत बंगला की एडवांस बुकिंग से उम्मीद जगी है। मार्च 2026 में रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज ने महज तीन हफ्तों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड इतिहास रच दिया था। सैकनिल्क के अनुसार, भूत बंगला ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 91.53 लाख रुपये और ब्लॉक सीट्स में 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म के 5000 से ज्यादा शोज बुक हैं और पूरे देश में 34,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। (ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'फटे' कपड़े पहन पहुंचे अक्षय कुमार, किसने किया एक्टर का इतना बुरा हाल?)

End of Feed