Bhooth Bangla Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay kumar) की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए है। लोगों का ये मानना है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। इस बीच भूत बंगला को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म भूत बंगला पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। (ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla Trailer: पुराने जोक्स से भरी पड़ी है अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी)

सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद भूत बंगला के मेकर्स ने किए बदलाव (pic credit-instagram)
मेकर्स ने किए बदलाव
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शानदार सफलता के बाद अब सभी की नजरें अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला पर हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जबकि पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को होंगे। मेकर्स ने सेंसर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि एग्जामिनिंग कमिटी ने कुछ बदलाव करने को कहा था। 26वें मिनट में एक अश्लील शब्द को बदलने को कहा गया। एक घंटे के आसपास कुछ और अश्लील शब्द बदले गए। फिल्म के अंत में सबटाइटल में एक अश्लील शब्द हटाया गया।
कब रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, पहले हाफ में महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी को भी बदलने को कहा गया। इसके अलावा फिल्म में धार्मिक और अंधविश्वास वाले संदर्भों के लिए डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा गया। ये बदलाव करने के बाद 2 अप्रैल को मेकर्स को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया। फिल्म की लंबाई 174 मिनट 57 सेकंड यानी करीब 2 घंटे 55 मिनट है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म में वॉलंटरी कट्स किए और 11 अप्रैल को CBFC ने उन्हें स्वीकार कर लिया। कुल 63 सीन कट किए गए। कुछ सीन सिर्फ 1-2 सेकंड के कटे, जबकि सबसे लंबा कट ओ सुंदरी गाने का 72 सेकंड (1 मिनट 12 सेकंड) का था। मालूम हो कि भूत बंगला 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
