Drishyam 3: 'दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक, 27 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh: जिस फिल्म को इंडस्ट्री ने नहीं दिया भाव, उसी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, अब मांग रहे माफी)
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’की एडवांस बुकिंग को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया अपडेट
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है।”इस लाइन से साफ है कि फिल्म ‘दृश्यम’ की कहानी को इस बार आखिरी पड़ाव तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, तब्बू मीरा देशमुख के रोल में लौटेंगी। श्रिया सरन फिर से नंदिनी सालगांवकर का किरदार निभाएंगी। रजत कपूर, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘दृश्यम’ की कहानी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई, जिसमें विजय सालगांवकर और उसका परिवार एक आपराधिक मामले से जुड़े राज को छिपाने की कोशिश करता है। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इसी कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसे फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है। 27 सितंबर से एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद दर्शकों की नजर फिल्म की ओपनिंग पर होगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
