Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: सारा- विक्की की केमिस्ट्री ने जीता दिल, पढ़ें- ट्विटर रिव्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 11:56 AM IST

Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी?

Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। आइए जानते हैं फैंस को सारा और विक्की की जोड़ी पर्दे पर कैसी लगी?

जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म में सारा और विक्की की केमिस्ट्री दिल छू जाने वाली हैं। लेकिन फिल्म की कहानी उतनी बढ़िया नहीं है। दूसरे यूजर्स ने लिखा, जरा हटके जरा बचके एक एंटरटेनमेंट फिल्म है। फिल्म में सारा की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल। विक्की हमेशा की तरह अपने रोल में बिल्कुल फिट बैठे। लक्ष्मण उतेकर इससे पहले मिमी, डियर जिंदगी, लुका छुप्पी समेत कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

End of Feed