Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म के लिए दूसरा हफ्ता थोड़ा स्लो रहा। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया। फिल्म ने अभी तक कुल 40.8 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3. 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जरा हटके जरा बचके फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
vicky kaushal and sara ali khan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें - Parineeti- Raghav: बेहद आलीशान है परिणीति- राघव का वेडिंग वेन्यू, जानें कपल कहां लेंगे सात फेरे
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया फिल्म इस वीकेंड तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार करे लेगी। फिल्म की कमाई ने मेकर्स को चौका दिया है। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये था।
50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी जरा हटके जरा बचके
विक्की और सारा की फिल्म की रफ्तार वीकडे पर धीमी हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। ट्रेंड एनालिस्ट का भी कहना है कि फिल्म को हॉलीडे का फायदा मिलेगा। इसके अलावा शुक्रवार को इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसका सीधा फायदा जरा हटके जरा बचके को मिलेगा।
विक्की कौशल की ये उनकी दूसरी ओपनिंग मूवी बनी है। फिल्म की सफलता पर विक्की कौशल ने कहा कि हमेशा सिंपल कहानी लोगों को कनेक्ट करती हैं। मैं इस फिल्म की सफलता से खुश हूं। फिल्म की कहानी कपिल और सौम्या की शादीशुदा जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का भरपूर तड़का है। विक्की और सारा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा और विक्के के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादूर में नजर आएंगे।
