उस्ताद जाकिर हुसैन की मौत पर गमगीन हुए बॉलीवुड स्टार्स, रणवीर सिंह से लेकर करण जौहर ने किया पोस्ट

Bollywood Stars on Zakir Hussain Death: परिवार ने जाकिर हुसैन की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने महान कलाकार को नम आँखों से विदाई दी। रणवीर सिंह से लेकर करण जौहर ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विदाई दी है ।

Bollywood Stars on Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ( Zakir Hussain) का कल सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। फेफड़ों संबंधित बीमारी के चलते कलाकार ने 73 की वर्षं में अंतिम सांस ली। परिवार ने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने के लिए फैंस का सैलाब आ गया। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने महान कलाकार को नम आँखों से विदाई दी। रणवीर सिंह से लेकर करण जौहर ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विदाई दी है।

Bollywood Stars Reaction on Zakir Hussain Death

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने उस्ताद जाकिर हुसैन को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। तबलावादक की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने उनके जाने का गम साझा किया। वहीं करण जौहर ( Karan Johar) ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "संगीत के दिग्गज को सलाम, जो विश्व संगीत की दुनिया में अपनी खाली जगह छोड़ गए।"

End of Feed