Sonakshi-Zaheer Funny Video: बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) और सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) की शादी को जल्दी ही एक साल होने वाला है। लेकिन दोनों की जोड़ी को देखकर लगता है कि वह सदियों से एक-दूसरे के साथ रह रहे हों। सोनाक्षी और जहीर अक्सर साथ में घूमने जाते हैं, पार्टी करते हैं और मस्ती भरी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर जहीर इकबाल ने मजाकिया अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा से अपने प्यार का इजहार किया है। जहीर की ये वीडियो बहुत प्यारी है।
कल वुमन्स डे के मौके पर जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) ने सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) के साथ एक फनी वीडियो बनाई है। जिसमें वह अपने हाथ में समोसा लेकर सोनाक्षी से कह रहे हैं कि जब तक रहेगा समोसे में आलू तेरा रहूंगा ओ मेरी शालू, सोनाक्षी जहीर को देखकर मुस्कुराती हैं और फिर उन्हें प्यार से मारती हैं। कपल की ये वीडियो खूब वायरल भी हो रही है। सोनाक्षी और जहीर साथ में खाने की टेबल पर बैठे हैं और खाना खाते हुए ये वीडियो बना रहे हैं।
बता दें कि कल वुमन्स डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी जटाधारा का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस मूवी से सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रही है। एक्ट्रेस का यह पोस्टर खूंखार नजर आया क्योंकि इसमें सोनाक्षी सिन्हा की केवल आंखें नजर आ रही है और बाल बिखरे हुए हैं। फैंस अपनी फेवरेट स्टार की मूवी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें जहीर इकबाल की तो वह जल्द ही अपनी पत्नी के साथ न्यू प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे।
