बॉलीवुड

Athiya Shetty की प्रेग्नेंसी पर पिता Suniel Shetty ने की खुलकर बात, बोले 'वो एक मां बनने के लिए...'

Suniel Shetty on Athiya Shetty’s Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) काफी लंबे समय से फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की।

Image

Sunil Shetty on Athiya Shetty’s Pregnancy

Suniel Shetty on Athiya Shetty’s Pregnancy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आने वाले कुछ दिनों में सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान नाना बनने के बारे में सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की। उन्होंने बाया कि अथिया शेट्टी एक अच्छी मां साबित होने वाली हैं।

सुनील शेट्टी ने इस इवेंट के दौरान कहा, 'अथिया एक अच्छी और शानदार मां बनने वाली हैं। वो इस समय बहुत ध्यान ध्यान रख रही हैं। वो अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए। 2025 में यह सबसे अच्छी होने जा रही है।' अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर एकएल राहुल से साल 2023 की शुरुआत में शादी की थी। इसके बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

वर्कफ्रंट के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' आने वाले कुछ दिनों में फ्लोर पर जाने को तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियदर्शन इस मूवी का निर्देशन करने के लिए वापस लौट चुके हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियदर्शन ही हेरा फेरी 3 को अच्छी तरह से बना सकते हैं। मैं भी बहुत उत्साहित हूं। प्रियदर्शन कॉमेडी की नस को अच्छी तरह जानते हैं। वो एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं और खुद ही इसे लिख रहे हैं। उनके पास एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है।'

'हेरा फेरी 3' को लेकर सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। सुनील शेट्टी को आखिरी बार इब्राहिम अली खान की डेब्यू मूवी 'नादानियां' में देखा गया है। इस मूवी में खुशी कपूर भी लीड रोल में नजर आई हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article