Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash unfollow each other on Instagram: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते साल युजवेंद्र चहल और राइज एंड फॉल फेम धनाश्री अलग हुए। इसके बाद युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर अफवाह फैलने लगी। ऐसी खबर सामने आई थी कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा भी जाने लगा। इस बीच युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। ये खबर सामने आई है कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक दूसरे को किया अनफॉलो
क्रिकेट और एंटरटेनमेंट की दुनिया में फिर हलचल मची है। इस बार वजह है क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना। दोनों ने अभी तक इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन फैंस ने यह बदलाव तुरंत नोटिस कर लिया और नई अफवाहें शुरू हो गईं कि उनके बीच क्या गलत हुआ।कुछ समय पहले चहल और महवाश अक्सर साथ नजर आते थे। आईपीएल मैचों में एक-दूसरे को चीयर करना, ऑनलाइन मजाकिया बातचीत और पब्लिक में साथ दिखना सब कुछ इतना खास लगता था कि लोग उन्हें सिर्फ दोस्त से ज्यादा मानने लगे थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सब कुछ बदल गया। दोनों साथ नहीं दिखे, सोशल मीडिया पर बातें बंद हो गईं और आखिर में अनफॉलो ने इस दूरी को साफ कर दिया।
pic credit- instagram
धनश्री वर्मा से हुआ तलाक
बताते चलें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और वे साल 2025 में अलग हो गए। जब युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ा तो सोशल मीडिया पर काफी हलचल बढ़ गई थी। आरजे महवश ने बार-बार साफ किया कि चहल सिर्फ उनके दोस्त हैं, लेकिन ट्रोलिंग नहीं रुकी। कई लोग कहते रहे कि उनकी पॉपुलैरिटी चहल की वजह से है।हाल ही में महवाश ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स का जवाब दिया। उन्होंने पुराने नेगेटिव कमेंट्स दिखाए और कहा कि उनका करियर 2019 से चल रहा है और किसी पर निर्भर नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और सफर की बात की
