Yuvika Chaudhary talk about her Marriage: टीवी की पॉपुलर जोड़ी प्रिंस नरूला( Prince Narula) और युविका चौधरी( Yuvika Chaudhary) ने हाल ही में अपनी बेटी एकलीन का जन्मदिन मनाया था। कपल पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा बटोर रहे थे। दरअसल यह अफवाह थी कि दोनों कर रिश्ते में कुछ परेशानी चल रही है। हालांकि बाद में प्रिंस और युविका ने शादी की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया था। हाल ही में युविका चौधरी ने सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका रिश्ता टूटते हुए बचा था
Image Source: Instagram
हाल ही में युविका चौधरी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) के साथ व्लॉग में नजर आई। जिसमें दोनों मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। युविका और सुनीता ने अपने-अपने उलझे हुए रिश्तों पर बात की। दरअसल सुनीता आहूजा युविका को काली देवी के मंदिर लेकर गई थी। जहां पर युविका ने बताया कि यहाँ आते ही मेरी एनर्जी डबल हो गई। इसके बाद सुनीता ने युविका से उनके और प्रिंस के रिश्ते के बारे में बात की। सुनीता ने युविका से पूछा कि मैंने आपके रिश्ते के बारे में भी सुना था कि कुछ ठीक नहीं है, क्या हुआ था? इसके जवाब में युविका कहती है कि हमारे रिश्ते को नजर लग गई थी। जिस वजह से हमारा रिश्ता खराब हो गया था, इसके जवाब में सुनीता कहती है कि घर के लोग ही नजर लगाते हैं, कुछ इंसान ऐसे होते हैं जो आपको खुश नहीं देख सकते।
युविका ने बताई रिश्ते की असलीयत
युविका चौधरी( Yuvika Chaudhary) ने बताया कि जब आप लोगों के सामने ज्यादा नजर आते हो या आपकी एनर्जी बदल जाती है, ये बुरी नजर ही थी। बताते चले कि प्रिंस और युविका के तलाक की खबरें तब वायरल हुई थी जब युविका ने कहा था कि बेटी की डिलीवरी के वक्त प्रिंस उनके साथ नहीं थे। हालांकि बाद में कपल ने इन सभी बातों को एक गलतफहमी बताया था। इसके अलावा सुनीता आहूजा ने भी बताया कि मेरे और गोविंदा ( Govinda) के रिश्ते को भी लोगों की बुरी नजर लग गई थी। हमारे घर के ही लोग थे जो रिश्ता तोड़ना चाहते थे।
