बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत बदल जाए किसी को पता नहीं है। यहां रातों रात कोई स्टार बन सकता है। अब धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन को ही ले लीजिए, जिनका दीवाना पूरा देश हो चुका है। रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अदाकारा सारा अर्जुन को हर कोई आने वाले वक्त की बड़ी अदाकारा बता रहा है और कहीं ना कहीं ये बात यशराज बैनर को भी समझ आने लगी है। यशराज बैनर ने भले ही सारा अर्जुन को लॉन्च ना किया हो लेकिन एक्ट्रेस का टैलेंट देखकर उसने ये फैसला लिया है कि वो भविष्य में सारा का काम मैनेज करेगा और वो फ्यूचर में उनकी इनहाउस टैलेंट होंगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मुझे दाऊद ने न्योता नहीं...", Mandakini ने वायरल तस्वीर की बता दी चौंकाने वाली सच्चाई
Dhurandhar एक्ट्रेस पर YRF ने लगाया करोड़ों का दांव, करेंगी Maneesh Sharma की मूवी में काम
YRF ने मिलाया Sara Arjun संग हाथ
इंडस्ट्री से सामने आ रही खबर की मानें तो यशराज बैनर ने धुरंधर एक्ट्रेस को अपनी टैलेंट मैनेजमेंट कम्पनी के लिए साइन किया है। यशराज बैनर की टैलेंट मैनेजमेंट कम्पनी ही आने वाले समय में सारा अर्जुन का काम मैनेज करेगी। डिटेल्स में ये भी सामने आया है कि सारा से हाथ मिलाने के साथ-साथ यशराज बैनर ने एक्ट्रेस को डायरेक्टर मनीष शर्मा का अपकमिंग प्रोजेक्ट भी दिया है। इस प्रोजेक्ट में सारा अर्जुन के साथ सपने वर्सिज एव्रीवन फेम अंबरीश वर्मा दिखाई देंगे। जल्द ही यशराज बैनर इस प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकता है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Luv Ranjan ने की Pehla Pyaar Doosri Baar की घोषणा, नए चेहरों संग मचाएंगे धमाल
स्टारकिड्स के लिए खतरा साबित हो सकती हैं Sara Arjun
अदाकारा सारा अर्जुन को कई एक्सपर्ट स्टारकिड्स के लिए खतरा मान रहे हैं। जहां सारा अली खान, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर बडे़-बड़े लॉन्च के बावजूद दर्शकों के बीच में खास जगह नहीं बना पाए हैं तो वहीं सारा अर्जुन ने एक ही प्रोजेक्ट से पूरे देश को दीवाना बना दिया है। क्योंकि अब उन्हें यशराज जैसे बैनर का भी साथ मिल चुका है तो आने वाले समय में कई स्टारकिड्स की नीदें उड़ा सकती हैं।
