Yellowstone International Film Festival 2023: दिल्ली में येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड सेरेमनी में सिनेमाजगत के कई कलाकार शामिल हुए। YIFF ने इस साल अपने चौथे संस्करण में बाबिल खान, तब्बू, दीप्ति नवल, राशि खन्ना, राजश्री देशपांडे, प्रणय पचौरी को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया। ये समारोह दिल्ली में हुआ था। इस कार्यक्रम में बाबिल खान, प्रणय पचौरी समेत कई कलाकार मौजूद थे।
yellowstone International Film Festival 2023 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से कटा इस हसीना का पत्ता, दूसरे हफ्ते में हुईं घर से बेघर
देखें विनर्स की लिस्ट
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन फीचर फिल्म (मेल)- बाबिल खान फॉर फ्राइडे नाइट प्लान
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन फीचर फिल्म (फीमेल)- तब्बू फॉर खुफिया
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन फीचर फिल्म (फीमेल)- जीप्ति नेवल (गोल्डफिश)
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन सीरीज (मेल)- सुखविंदर विक्की फॉर कोहर्रा
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन सीरीज (फीमेल)- राशि खन्ना को बंबई मेरी जान के लिए
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन शॉर्ट फिल्म (मेल)- प्रणय पचौरी
आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- समर्थ शांडिलया फॉर राणा नायडू
YIFF वर्ल्ड क्लास सिनेमा का जश्न मनाने का मंच है। इसका प्रार्थमिक ध्यान दर्शकों को दुनियाभर के सिनेमा से जागरूक करना है। अपने चौथे संस्करण में Yiff एक हाइब्रिड फॉर्मेट में है जो दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर फिल्मों का प्रदर्शन करेगा और वर्चुल प्लेटफॉर्म में भी चलाएगा।
