Sandeep Reddy Vanga on Ramayana Trailer: बॉलीवुड एक्टर यश (Yash) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म रामायण के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आया। अब फिल्म रामायण के ट्रेलर पर मूवी डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने भी रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म रामायण को लेकर क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ramayana Trailer: "हमारे हनुमान कहां हैं...", Sunny Deol के फैंस हुए निराश
संदीप रेड्डी वांगा ने की 'रामायण' की तारीफ
फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण के ट्रेलर पर आया संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर जमकर तारीफ की। संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा कि 'ये राम युग का आरंभ है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये सिर्फ ट्रेलर नहीं है, बल्कि ये हमेशा याद दिलाता रहेगा कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीत हासिल करता है।' संदीप रेड्डी वांगा का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मैं ट्रेलर देखकर एक्साइटेड हो गया हूं...' धुरंधर के बाद Ramayana का बजा पाकिस्तान में डंका
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
रामायण (Ramayana) का निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल (Sunny Deol), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है। संदीप रेड्डी वांगा के पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
