नार्थ की फिल्मों को रिजेक्ट करने पर Yash ने खोली जुबान, कहा 'लोग साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते...'

Yash on Rejected North Movies: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में नार्थ की फिल्मों को रिजेक्ट करने पर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि एक समय था जब लोग साउथ की फिल्मों में एक्शन सीन्स देखने के बाद उनका मजाक उड़ाया करते थे।

Yash on Rejected North Movies: साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'बाहुबली' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इसने पैन-इंडिया लेवल पर रीजनल सिनेमा के लिए दरवाजे खोले। बीते कुछ सालों में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की केजीएफ, कंतारा, आरआरआर और पुष्पा जैसी कई साउथ की फिल्मों ने दर्शकों के दिलों के अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यश को अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता फिल्म करने से मना कर दिया। यश ने एक इंटरव्यू के दौरान नार्थ इंडिया की फिल्मों को रिजेक्ट करने की वजह बताई है। केजीएफ स्टार यश (Yash) ने खुलासा किया कि नार्थ इंडिया में दर्शकों ने साउथ की फिल्मों को किस तरह से देखा है।

Yash

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान यश ने कहा, '10 साल पहले डब फिल्में नार्थ इंडिया में बहुत लोकप्रिय हुईं। शुरुआत में इन सभी फिल्मों को देखने का लोगों का नजरिया अलग था। लोग साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे। लोग यहा तक कहते थे कि ये क्या एक्शन है, उड़ रहा है सब। हालांकि धीरे-धीरे उन्हें समझ में आया कि ये उनकी आर्ट है। अहम मुद्दा यह भी था कि उन फिल्मों को कम से कम कीमत बेचा जाता था, लोग ख़राब क्वालिटी वाली डबिंग करते थे और इसे मजाकिया नामों के साथ गलत तरीके से पेश किया जाता था।'

End of Feed