Yaariyan 2 Full Movie Download Link Leaked Online on Tamilrockers, Filmyzilla, Torrent Sites: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो कड़ी चौंका देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन वेबसाइट पर लीक हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है।
दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) स्टारर फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) सिनेमाघर में रिलीज होते ही कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म रिलीज से पहले भी दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई, जो काफी निराशाजनक है। ऐसे में अब खबर है की तमिलरॉकर्स सहित तमाम पाइरेसी वेबसाइट्स पर फिल्म रिलीज होते ही लीक हो गई है। ऐसे में ये बात सुन मेकर्स और प्रोड्यूसर के हाथ पाऊं फूल गए हैं। ये पहली बार नहीं है है कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के साथ भी एक जैसे हाल हैं।
फिल्म लीक होने से यारियां 2 की कहानी पता लगने का और कमाई पर भी असर पड़ता है, जो मेकर्स के लिए अच्छा नहीं है। इसी के साथ बता दें की फिल्म में दिव्या के अलावा पर्ल वी पुरी, मीजान जाफरी और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर यश दास गुप्ता ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म के बजट की बात करें तो कुल मिलाकर 10 करोड़ रूपए है।
