Adipurush के बाद Prabhas की Salaar गर्दा उड़ाने को तैयार, पर क्या इस मामले में पिछड़ जाएगी RRR?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 07:44 PM IST

Salaar latest update in Hindi: केजीएफ चैप्टर-2 ( KGF Chapter 2) की सफलता के बाद हर कोई इस बात को लेकर उत्साहित है कि नील आगे रुपहले पर्दे पर क्या लेकर आएंगे। सलार फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Salaar latest update in Hindi: साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया। रामायण पर आधारित इस फिल्म के बाद उन्होंने और बड़े प्रोजेक्ट्स का रुख कर लिया है, जिसमें से एक सलार (Salaar) भी है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म बाहुबली अभिनेता की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे प्रतीक्षित फिल्म है।

salaar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

"ट्रैक टॉलीवुड" की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सलार को अपने नाटकीय अधिकारों (Theatrical Rights) के लिए जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह एसएस राजामौली की आरआरआर के प्री-रिलीज़ थियेरिटकल बिजनेस को भी पार कर जाएगी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ने विश्व स्तर पर अपने थियेरिटकल राइट्स के जरिए 500 करोड़ से अधिक की भारी राशि हासिल की है।

End of Feed