पाकिस्तान में क्यों रिलीज नहीं हुई थी आमिर खान की फिल्म दंगल? एक्टर ने कहा-"भारतीय राष्ट्रगान हटाने..."

आमिर खान की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। दंगल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक भी बनी थी। हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि ये फिल्म पाकिस्तान में क्यों नहीं रिलीज हुई थी। आइए जातने है इसके पीछे का बड़ा कारण।

आमिर खान की फिल्म दंगल 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म महावीर सिंह फोगट की बायोग्राफी पर आधारित है, जो एक भारतीय अमेच्योर रेसलर थे और उन्होंने अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को पहलवानी सिखाई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि ये फिल्म भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्यों नहीं रिलीज हुई। आइए जानते है इसके पीछे का कारण।

Aamir Khan film Dangal

Aamir Khan film Dangal

आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि निर्माताओं ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने से उनके फिल्म के बिजनेस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन वह स्पष्ट थे कि वह ऐसी किसी भी चीज का समर्थन नहीं करना चाहते जो भारत के खिलाफ हो। जब फिल्म रिलीज हुई, तो डिज़्नी इसके निर्माताओं में से एक था।

End of Feed