'मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं' प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला

Why Priyanka Chopra Left Bollywood: बॉलीवुड और हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने अचानक से बॉलीवुड को अलविदा क्यों कह दिया।

Why Priyanka Chopra Left Bollywood: बॉलीवुड और हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। वो जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका में होने वाली है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद किसी इंडियन फिल्म में काम कर रही है। उन्होंने अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इस बारे में अब एक्ट्रेस ने बात की है।

priyanka chopra left bollywood

pic credit- instagram

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक पॉडकास्ट 'नॉट स्किनी बट नॉट फैट' में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला क्यों लिया। पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में उनके लिए मुश्किल दौर चल रहा था, उन्होंने कहा, 'मैं गंदगी में रहना पसंद नहीं करती, क्योंकि फिर उसकी महक की आदत पड़ जाती है।' उन्होंने आगे कहा, 'जीवन में मुश्किलें सबके आती हैं। मैं बस इतना जानती हूं कि जब चीजें कठिन हो जाएं, तो खुद को संभालो, दर्द महसूस करो, रो लो, लेकिन फिर दिशा बदलो। मैंने अपने करियर में कई बार ऐसा किया है।' प्रियंका ने बताया कि हॉलीवुड जाने का कोई साफ रास्ता उनके सामने नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैंने बस कोशिश की। मुझे पता था कि मैं मेहनती हूं और अपना क्राफ्ट जानती हूं। किसी भी फिल्ममेकर या को-एक्टर के साथ मैं बराबरी से खड़ी रह सकती हूं। इसलिए मैं वहां गई और काम शुरू किया।'

End of Feed