गोविंदा के बारे में पूछे जाने पर पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख यूजर ने कहा-"पूरे परिवार ने एक्टर को अकेला छोड़ दिया..."

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2025, 07:10 AM IST

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक इवेंट का हिस्सा बनी थी। इस दौरान पपाराजी ने सुनिता से एक्टर के बारे में पूछा तो सुनिता ने शानदार तरीके से इसका जवाब दिया है। अब सुनिता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने खराब रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कपल कभी-भी तलाक ले सकते हैं, लेकिन अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा था कि हमे कोई अलग नहीं कर सकता। हाल ही में सुनीता आहूजा और उनके बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन मुंबई में एक फैशन इवेंट का हिस्सा बने थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Govinda

Govinda

एक वीडियो में नजर आ रहा है कि टीना ने रैंप वॉक किया और फैशन इवेंट में शो ओपनर बनी थीं, जबकि सुनीता और यशवर्धन भी फैशन इवेंट के दौरान स्टेज पर पोज देते हुए नजर आए। इवेंट में मौजूद फोटोग्राफरों ने सुनीता से उनके पति गोविंदा के बारे में पूछा। सुनीता की रिएक्शन बहुत ही शानदार तरीके से दिया। उन्होंने इशारा करके चुप रहने को कहा। जब एक फोटोग्राफर ने कहा कि उन्हें गोविंदा की याद आ रही है, तो सुनीता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्हें उनका पता चाहिए।

End of Feed