Throwback: जब फीस के कारण Deepika Padukone ने एक झटके में ठुकरा दी थी बड़ी फिल्म, कहा था-"मुझे पता है कि मेरी कीमत क्या है..."

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों से ऐसी चर्चा में है कि ​संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में एक्ट्रेस को मुंह मांगी फीस नहीं मिली जिसके कारण वो फिल्म से बाहर हो गई है। अब इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना बयान जमकर वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद के दम पर बड़ा नाम बना लिया है। दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई है। ये पहली बार नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने फीस के चलते किसी बड़ी फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट किया हो। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone

Deepika Padukone

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर निकलने की खबरों के बीच दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फीस के कारण एक फिल्म को ठुकरा दिया था। सोशल मीडिया पर कई दिनों से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस ने फीस के चलते स्पिरिट को छोड़ दिया है, लेकिन दीपिका ने आधिकारिक तौर पर स्पिरिट छोड़ने की पुष्टि नहीं की है।

End of Feed