मायानगरी पहुंच बोलीं Rakhi Sawant- लोग कह रहे थे तूफान आने वाला है, लो आ गया...मैं सुनामी हूं

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 06:07 PM IST

दरअसल, अपने आइटम डांस और अदाओं से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाली सावंत की जिंदगी और करियर कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है।

जानी-मानी डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस राखी सावंत मंगलवार (13 जून, 2023) को जब मायानगरी मुंबई पहुंचीं तो वहां एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने एक दोस्त पहुंची थी। वह उसे देखते ही गले से लिपट गईं और अपनी खुशी का इजहार करने लगीं। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि लोग कह रहे थे कि तूफान (बिपरजॉय) आने वाला है...तूफान आने वाला है, लो अब सच में तूफान आ गया।

rakhi sawant

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपने आइटम डांस के लिए भी खासा मशहूर रही हैं। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

एयरपोर्ट पर राखी को देखने के बाद फैंस और बाकी लोग उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने लगे थे। इसी बीच, राखी ने कहा कि यहां कितनी गर्मी है और तभी कुछ लोगों ने कहा कि मुंबई में तूफान आया है। वह इसी पर बोलीं- मुंबई में तूफान आया...मैं आई आ गया...लो आ गया। राखी सावंत कोई तूफान नहीं सुनामी है। जब सुनामी आती है तो तबाह कर देती है।

End of Feed