Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार इस महीने शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग, रिलीज डेट को लेकर भी आया अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 24, 2025, 03:47 PM IST

Welcome to the Jungle Movie Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अक्षय कुमार कब फिल्म से शूटिंग करेंगे इसका भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते...

Welcome to the Jungle Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्मों के लिए और भी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने लोगों ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म वेलकम टू द जंगल से जुड़ा क्या नया अपडेट साने आया है।

Welcome to the Jungle Shooting

Image Source: IMDb

अक्षय कुमार कब से शुरू करेंगे 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार नवंबर में फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ये शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस शेड्यूल में अक्षय कुमार और पूरी स्टार कास्ट के अहम हिस्से शूट होंगे। टीम अगले साल की शुरुआत तक बाकी शेड्यूल खत्म कर लेगी, ताकि मिड-2026 में शानदार रिलीज हो सके। ज्यादातर शूटिंग पहले ही हो चुकी है। मेकर्स मिड-2026 में थिएटर रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर ने फैंस से दिलों को खुश कर दिया है।

End of Feed