Waves 25 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवेंट में किया कालिदास और भरत मुनि को याद, कहा 'भारत की हर गली में कहानी...'

Narendra Modi Recalls Work Of Bharat Muni-Kalidas: हाल ही में साल 2025 के वेव्स का आयोजन हुआ जिसमें भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान पीएम ने कालिदास और भरत मुनि के काम को याद किया। इसी के साथ नरेंद्र मोदी जी ने अन्य लोगों को भी याद किया जिन्होंने भारत देश के लिए काम किया।

Narendra Modi Recalls Work Of Bharat Muni-Kalidas: आज 1 मई को वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समित का आयोजन हुआ। इस एडीशन में बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। समिट का आयोजन मुंबई के जियो जियो कंवेंशन सेंटर में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भरत मुनि और कालिदास को याद कर भाषण दिया। पीएम ने अपने भाषण में भारतीय संकृति पर भी रोशनी डालते हुए सभी को रूबर कराया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए श्री नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा।

waves 2025 Narendra Modi Recalls Work Of Bharat Muni-Kalidas

सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कहते हैं 'जब भरत मुनि ने लगभग 2000 साल पहले नाट्य शास्त्र लिखा था, तो उन्होंने समाज को ‘विचार, भावनाएं और फीलिंगस’ देने वाली रचनाएं लिखीं।' पीएम कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम के बारे में बोलते हुए कहा कि इसने भारतीय शास्त्रीय नाटक को एक नई दिशा दी। भारत की हर गली में कहानी है, उसके पर्वत में गीत है, हर नदी कुछ न कुछ गुनगुनाती है। भारत के हर गाँव अपनी लोक कथाएं हैं जो पीढ़ी से लेकर अगली पीढ़ी तक पहुँच रही है। यहाँ हर सुर में कहानी और हर ताल में आत्मा है।' नरेंद्र मोदी जी का ये भाषण सुन सभी काफी खुश हुए और जोरों से तालियाँ बजाने लगे।

End of Feed