WAVES 2025: कार्तिक आर्यन ने इस बात को लेकर पीएम मोदी से मांगी माफी, कहा- 'मैं कोशिश करूंगा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 08:59 AM IST

WAVES 2025: वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) से बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस बात को लेकर माफी मांगते नजर आए। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

WAVES 2025: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) ने खूब धमाल मचाया, और बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस इवेंट में सबका दिल जीत लिया। इस समिट से कई स्टार्स के वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं। लेकिन कार्तिक आर्यन का समिट से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन एकदम अलग ही अंदाज में बोलते हुए नजर आए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस बात को लेकर माफी भी मांगी। तो चलिए जानते हैं कार्तिक आर्यन के वीडियो में क्या खास है।

Kartik Aaryan Speak on PM Modi

कार्तिक आर्यन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांंगी माफी

वेव्स 2025 समिट को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट में एक के बाद एक स्टार्स पहुंचे रहे हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन भी इस समिट में अपनी बात रखने पहुंचे। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'अजित पवार जी और सभी मेहमानों का वेव्स 2025 में दिल से स्वागत है। प्रधानमंत्री जी, मोदी जी, सॉरी, आपके सामने पहली बार बोल रहा हूँ, मेरी हार्टबीट बहुत तेज चल रही है। मैं कोशिश करूंगा कि यहां का डेकोरम मेंटेन करूं। अगर कुछ गलत हो जाए, तो प्लीज मुझे माफ कर दीजिएगा।' कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आए।

End of Feed