War 2 में हुई श्रद्धा कपूर की एंट्री, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर संग शेयर करेंगी स्क्रीन

Shraddha Kapoor in War 2: यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म से जुड़ गई हैं। श्रद्धा कपूर वॉर 2 में स्पेशल डांस नम्बर करती दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी होंगे।

Shraddha Kapoor in War 2: स्त्री 2 (Stree 2) के सुपरहिट होते ही दर्शकों और मेकर्स के बीच श्रद्धा कपूर की डिमांड काफी बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर को दर्शक ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, जिस बात को मेकर्स समझ रहे हैं। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर की एंट्री ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 (War 2 Movie News) में हो गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म वॉर 2 में लीड कैरेक्टर प्ले करती दिखाई देंगी तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को वॉर 2 के एक स्पेशल डांस नम्बर के लिए साइन किया है, जिसमें वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी।

Hrithik Roshan Shraddha Kapoor

बहुत बड़े स्तर पर शूट हो रही है वॉर 2

यशराज बैनर की अपकमिंग मूवी वॉर 2 बहुत बड़े स्तर पर शूट हो रही है। वॉर 2 यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिस पर मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को हिट कराने के लिए सभी संभव कदम उठा रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने वॉर 2 में श्रद्धा कपूर का डांस नम्बर रखने का फैसला किया है क्योंकि स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में हैं।

End of Feed