War 2 Post Credit Scene: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म से Bobby Deol का लुक हुआ आउट, फैन्स हुए खुश

Bobby Deol Look From War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' (War 2) से अब बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बॉबी देओल फिल्म 'वॉर 2' में कैमियो करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें अल्फा मूवी में देखा जाएगा।

Bobby Deol Look From War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' (War 2) को निर्माताओं ने आज यानी 14 अगस्त के दिन पेश कर दिया है। 'वॉर 2' को देखने के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने रिएक्शन साझा करने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि 'वॉर 2' में बॉबी देओल का धमाकेदार कैमियो होगा। ऐसे में अब फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने 'वॉर 2' से बॉबी देओल (Bobby Deol) की फोटो साझा की है। अब यह पुष्टि हो गई है कि 'वॉर 2' में बॉबी देओल कैमियो करते दिखाई दे रहे हैं।

Bobby Deol

फाइनली बॉबी देओल भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म 'अल्फा' से बॉबी देओल की पहली झलक 'वॉर 2' में दिखाई दे रही है। इस मूवी बॉबी देओल को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर में बॉबी देओल एक छोटी लड़की के हाथ पर सीक्रेट एजेंसी का लोगो बनाते नजर आते हैं। लोगों को लग रहा है कि ये लड़की कथित तौर पर आलिया के बचपन का किरदार निभा सकती है।

End of Feed