War 2 को हिट कराने के लिए मेकर्स ने रचा नया खेल, आईमैक्स के साथ की बड़ी डील

War 2 Latest Update : वॉर 2 रिलीज होने में अभी समय है लेकिन मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि मूवी ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। इसके लिए वॉर 2 की टीम ने एक प्लान बनाया है जिसका उन्हें फायदा जरूर मिलेगा। वॉर 2 को देखने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए भी यह एक गुड न्यूज हो सकती है।

War 2 Latest Update: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी वॉर 2( War 2) चर्चा में बनी हुई है। मूवी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। फैंस को इस एक्शन मूवी का बेसब्री से इंतजार है। कल वॉर 2( War 2) का न्यू पोस्टर रिलीज हुआ था जिसने फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया। अब वॉर 2 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने आईमैक्स के साथ एक सौदा किया है। वॉर 2 को लेकर मेकर्स ने बड़ा प्लान किया है जिससे इसके हिट होने के चांस बढ़ गए हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है वो नया प्लान

War 2 Latest Update

वॉर 2 ( War 2) की रिलीज को लेकर मेकर्स ने नया प्लान किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने आईमैक्स के साथ डीलिंग की है। जिसमें फिल्म ने अगली कॉन्ज्यूरिंग फिल्म की रिलीज तक आईमैक्स के सभी स्क्रीन पर चलने का समय डील कर लिया है। यानि उस हफ्ते वॉर 2 के अलावा आइमैक्स और कोई मूवी नहीं लगाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वॉर 2 देख सकें और लोगों तक इसकी रीच पहुंच सके।

End of Feed