Kiara Advani's Bikini Scene Trimmed from War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस मूवी से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'वॉर 2' का ट्रेलर और इसके गाने लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले 'वॉर 2' का 'आवां जावां' गाना रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। अब जो 'वॉर 2' को लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड ने 'वॉर 2' को U/A 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले कुछ बदलावों की मांग की थी। सुनने में आ रहा है कि 'वॉर 2' से कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन हटाया जा सकता है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने 'वॉर 2' कुछ बदलाव करने को कहा है। इस मूवी के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस जैसे डिजाइन किए गए हैं, वो वैसे ही रहेंगे। कथित तौर पर निर्माताओं को ऑडियो और विजुअल में 'अनुचित संदर्भों' को म्यूट करने के लिए कहा गया है। इस मूवी से ओब्सेंस इशारे भी हटाने के लिए बोला गया है। इस मूवी से बोल्ड सीन्स भी 50% कम किए जाएंगे। हांलांकि CBFC ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 'वॉर 2' से कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन ट्रिम किया जा सकता है। इस मूवी को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि निर्माताओं ने 'वॉर 2' का रनटाइम अब 2 घंटे 55 मिनट कर दिया। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। मेकर्स ने टिकट खिड़की पर अब एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। 'वॉर 2' का क्लैश रजनीकांत की अपकमिंग 'कुली' से होने जा रहा है।
