'भूत बंगला' बनी Wamiqa Gabbi के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म, पोस्ट शेयर बोलीं 'यह तो शुरुआत...'

'Bhooth Bangla' became Wamiqa Gabbi's First 100 Cr Film: वामिका गब्बी को अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में अहम रोल में देखा जा रहा है। वामिका ने बताया कि यह उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है।

'Bhooth Bangla' became Wamiqa Gabbi's First 100 Cr Film: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है। 17 अप्रैल के दिन रिलीज हुई इस मूवी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वामिका गब्बी की जोड़ी नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और वामिका के बीच बड़ी उम्र का फासला होने के बाद 'भूत बंगला' दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इतना ही नहीं 'भूत बंगला' वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi') के करियर की पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इस सफलता के बाद वामिका गब्बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी जारी किया है। (इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'Vedat Marathe Veer Daudle Saat' हुई बंद !! 2023 में 'टाइगर 3' से होने वाली टक्कर)

Wamiqa Gabbi on Bhooth Bangla

'भूत बंगला' बनी वामिका गब्बी की पहली 100 करोड़ी फिल्म (Pic Credit: Instagram)

'भूत बंगला' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं वामिका गब्बी

28 अप्रैल यानी मंगलवार को वामिका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर 'भूत बंगला' के सेट से कास्ट और क्रू के साथ कई बीटीएस पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता को एन्जॉय करते हुए लिखा, 'मेरी पहली 100 करोड़ वाली फिल्म। प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और एकता कपूर के साथ-साथ मैं पूरी कास्ट और क्रू की आभारी हूं, जिन्होंने इस मूवी पर भरोसा किया और इस सब कुछ दिया। 'भूत बंगला' जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है।' (इसे भी पढ़ें: 2026 में Tabu बन जाएंगी बॉक्स ऑफिस की महारानी, 4 फिल्में कमाएंगी 4000 करोड़)

दर्शकों को ऐसे ही एंटरटेन करती रहेंगी वामिका गब्बी

वामिका गब्बी ने कास्ट और क्रू के साथ उन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने यह मूवी देखी और इसे महसूस किया। वामिका गब्बी ने यह भी बताया कि यह केवल शुरुआत है और वो आगे भी दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी। वामिका ने अपने करियर की शुरुआत टीनएजर के तौर पर इम्तियाज अली की सुपरहिट मूवी 'जब वी मेट' से की। इस मूवी में वामिका गब्बी ने करीना कपूर की कजिन का किरदार निभाया था। 'लव आज कल' और 'मौसम' जैसी फिल्मों में भी वामिका गब्बी ने छोटे रोल किए और 2013 की 'सिक्सटीन' वामिका गब्बी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया था।

End of Feed