Vivek Ranjan Agnihotri के घर दिवाली पर हादसा, रॉकेट से लगी सोफे में आग; गुरफतेह पीरजादा का भी जला कमरा

Diwali Crackers Create Problem For These Stars: दिवाली पर जहां रॉकेट के कारण विवेक रंजन अग्निहोत्री के घर रखे सोफे में आग लग गई। वहीं दूसरी ओर एक्टर गुरफतेह पीरजादा का कमरा भी बर्बाद हो गया।

Diwali Crackers Create Problem For These Stars: दिवाली की धूम केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रही। लोगों ने धूमधाम से रोशनी का ये त्योहार मनाया। लेकिन बॉलीवुड के दो कलाकार ऐसे रहे, जिनके घर दिवाली के पटाखों के कारण हादसा हो गया। जहां एक तरफ फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की बालकनी में रखे सोफे में आग लग गई। वहीं दूसरी ओर एक्टर गुरफतेह पीरजादा की बालकनी और कमरा भी बर्बाद हो गया। इस बात की जानकारी दोनों ही कलाकारों ने अपनी-अपनी पोस्ट से दी है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट कर मुंबई की मेयर से भी सवाल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Diwali Photos: राहा की क्यूटनेस ने लूटा दिल, कपूर परिवार की दिवाली की अनदेखी तस्वीरें वायरल

दिवाली पर Vivek Ranjan Agnihotri और Gurfateh Pirzada के घर लगी आग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने बालकनी में रखे सोफे में लगी आग को लेकर नाराजगी जाहिर की। फिल्ममेकर ने पोस्ट में लिखा, "कल रात हमारी बालकनी में रखा सोफा एक रॉकेट की चपेट में आने से जल गया। शुक्र है कि हमारे डॉगी ने समय रहते हमें सतर्क कर दिया और आग प्रतिरोधक कपड़ा होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हमें हमेशा से डर था कि कभी ऐसा हो सकता है। इस बार हमारी किस्मत अच्छी थी, लेकिन उन लोगों का क्या, जो ऐसे हादसों का शिकार हुए?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अहान पांडे के घर दिवाली मनाने पहुंचीं Aneet Padda, फिर तेज हुई डेटिंग की चर्चा!!

    विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "दिवाली मनाना किसे पसंद नहीं है? लेकिन इधर-उधर भटककर गिरने वाले रॉकेट हमारी संस्कृति की शान नहीं, बल्कि आग लगने का बड़ा खतरा हैं। हमारी महान संस्कृति हमें मासूम लोगों की जान, उनके घरों और संपत्ति को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देती।" विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जवाब देही मांगते हुए मेयर से कहा, "आपकी अपील भले ही थोड़ी देर से आई हो, लेकिन सख्त कार्रवाई और नियमों के पालन के बिना उसका कोई खास मतलब नहीं रह जाता।"

    End of Feed