2050 तक लोग शाहरुख खान को भूल जाएंगे, विवेक ओबेरॉय का बयान "कौन शाहरुख खान"?

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan: विवेक ओबेरॉय का कहना है कि आज की जेनरेशन ये पूछती है " कौन राज कपूर"। कुछ सालों में वह भूल जाएंगे कि कौन शाहरुख खान। विवेक ओबेरॉय का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं उन्होंने यह किस संदर्भ में कहा।

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) इन दिनों अपनी फिल्म मस्ती 4( Mastii 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर अपनी इस एडल्ट कॉमेडी मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान, शाहरुख खान पर कमेन्ट किया। विवेक ओबेरॉय ने अपनी बातचीत में कहा कि आज की जेनरेशन 50 साल बाद ये भूल जाएगी कि कौन शाहरुख खान( Shahrukh Khan) । विवेक ओबेरॉय का कहना है कि आज की जेनरेशन ये पूछती है " कौन राज कपूर"। कुछ सालों में वह भूल जाएंगे कि कौन शाहरुख खान। विवेक ओबेरॉय का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं उन्होंने यह किस संदर्भ में कहा।

Vivek Oberoi on Shahrukh Khan

पिंकवीला से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा , "1960 के दशक की कौन सी फ़िल्म, जिसमें किसने एक्टिंग की थी, आज आप किसी से पूछते हैं - किसी को फ़र्क नहीं पड़ता। आप जरूर इतिहास में चले जाएँगे। 2050 में, लोग कह सकते हैं, 'कौन शाहरुख खान?' " अपनी इसी चैट में विवेक ने कहा कि आज कितने लोग हैं जो लिजेंड 'राज कपूर' को जानते हैं। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रणबीर कपूर के फैन हैं, लेकिन नहीं जानते कि राजकपूर कौन हैं। आप और मैं उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन आज की जेनेरेशन के कुछ लोग उन्हें जानते तक नहीं।

End of Feed