रामायण पार्ट 1 के लिए विवेक ओबेरॉय ने दान की अपनी फीस, मस्ती 4 से लेकर बैक टू बैक फिल्मों पर दी अपडेट

Vivek Oberoi Donated his Fees: विवेक ओबेरॉय लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही है। फैंस उन्हें रामायण में विभीषण का किरदार करते हुए देखने के लिए उतावले हैं। विवेक ने खुलासा किया कि वह फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।

Vivek Oberoi Donated his Fees: बॉलीवुड के डैशिंग हीरो विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) 'रामायण पार्ट 1' में विभीषण का किरदार करने वाले हैं। इस फिल्म का बॉलीवुड प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म और इसके कलाकारों की घोषणा हुई है, तब से ही लोग रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि फिल्म तो अगले साल के अंत में रिलीज होगी, लेकिन इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) ने बताया कि यह फिल्म बड़े लेवल पर बन रही है। उन्होंने यह कहा कि यह फिल्म हॉलिवुड वालों के लिए एक जवाब होने वाली है। इसी के साथ विवेक ने खुलासा किया कि वह फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।

Vivek Oberoi Donated his Fees

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में , विवेक ओबेरॉय( Vivek Oberoi) ने खुलासा किया कि उन्होंने रामायण के लिए अपनी फीस एक ऐसे काम के लिए दान कर दी जो उनके दिल के करीब है। उन्होंने बताया, "मैंने नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए। मैं इसे एक ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूँ जिसमें मेरा विश्वास है, वो है कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करना।" बता दें कि, अभिनेता रामायण: भाग 1 में विभीषण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "रामायण पार्ट 1, हॉलिवुड महाकाव्यों के लिए बॉलीवुड का जवाब है।"

End of Feed