विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट सन्यास से टूटा जावेद अख्तर का दिल, बोले 'उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी...'

Javed Akhtar on Virat's retirement: भारतीय सिनेमा के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए विराट कोहली (Virat Kohli) के रिटायरमेंट पर दुख व्यक्त किया है और उनसे गुजारिश की है कि वो अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार विमर्श करें ताकि करोड़ों फैंस के चेहरे पर दोबारा मुस्कुराहट बिखर जाए।

Javed Akhtar on Virat's retirement: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने बीते दिनों टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करके पूरे देश को चौंका दिया। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर सिनेमाजगत के सितारे विराट को रिटायरमेंट से दुखी हैं और उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। सोशल मीडिया पर लगातार विराट के फैंस उनकी वापसी की मुहिम चला रहे हैं, जिसमें लेखक जावेद अख्तर भी शामिल हो गए हैं। जावेद अख्तर ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि विराट में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और उन्हें फील्ड पर दोबारा लौटना चाहिए।

Javed Akhtar on Virat Kohli Retirement

लेखक जावेद अख्तर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है, 'विराट मुझसे बेहतर जानते हैं कि उन्हें कब रिटायर होना है लेकिन ग्रेट प्लेयर का फैन होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लेने में जल्दबाजी की है। मुझे ऐसा लगता है कि उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। मैं दिल से ये गुजारिश करना चाहता हूं कि वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें।'

End of Feed