विराट कोहली का बेंगलुरु में भव्य स्वागत, लाखों की भीड़ ने लगाए आरसीबी के नारे, अनुष्का शर्मा ने शेयर की फैंस के दिल की खुशी

Virat Kohli Grand Welcome in Banglore: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के फैंस की खुशी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बेंगलुरू में चल रहे शानदार वेलकम को कैमरे में कैद किया और लोगों को दिखाया। भीड़ की वीडियो और कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें लोग आरसीबी टीम का शानदार स्वागत कर रहे हैं।

Virat Kohli Grand Welcome in Banglore: आईपीएल 2025 की भव्य जीत के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है। यहाँ पर लाखों लोगों की भीड़ में क्रिकेटर का भव्य स्वागत किया। 18 साल के इंतजार के बाद विराट कोहली( Virat Kohli) की टीम ने ये मुकाम हासिल किया है जिसकी खुशी पूरे देश में हैं। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अभी कुछ देर पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

Virat Kohli Grand Welcome in Banglore

अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) ने भीड़ की वीडियो और कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें लोग आरसीबी टीम का शानदार स्वागत कर रहे हैं। अनुष्का विराट कोहली और ट्रॉफी के साथ गाड़ी में बैठी है और वीडियो रिकार्ड कर रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि 18 साल का इंतजार खत्म हुआ लोगों के अंदर बहुत खुशी है।

End of Feed