Virat Kohli ने शतक जड़ते ही Anushka Sharma संग किया वीडियो कॉल, फैंस ने बुलाया लक्की चार्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 09:00 AM IST

Virat Kohli Hundred against SRH: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हसबैंड विराट कोहली का हर कोई फैन है। हैदराबाद के खिलाफ IPL मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में शतक जड़ दिया है। जिसके बाद विराट, अनुष्का संग वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा शतक।
  • अनुष्का शर्मा संग वीडियो कॉल करते दिखे विराट।
  • फैंस अनुष्का को विराट का लक्की चार्म बता रहे हैं।

Virat Kohli video call to Anushka Sharma after century: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के हसबैंड विराट कोहली (Virat Kohli) का हर कोई फैन है। बीती रात हैदराबाद के खिलाफ IPL मैच में विराट कोहली (Virat Kohli Hundred) ने अपनी टीम के लिए शानादार पारी खेली है। जिसके साथ ही काफी समय बाद उन्होंने बेहतरीन अंदाज में आईपीएल में शतक जड़ दिया है। शतक जड़ने के बाद विराट कोहली कुछ ऐसा करते हैं, जिसको देख हर कोई उनका फैन बन गया है। SRH के खिलाफ शतक जड़ते ही विराट, अनुष्का संग वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों को कपल्स गोल कहकर बुला रहे हैं। आइए विराट, अनुष्का के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

anushka sharma

Anushka Sharma and Virat Kohli

अनुष्का संग वीडियो कॉल पर की बात

जबरदस्त सेंचुरी जड़कर विराट कोहली ने आरसीबी को प्लेऑफ्स की रेस में एक कदम और आगे पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ आरसीबी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शतक जड़ने के बाद अनुष्का शर्मा संग वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और अनुष्का को विराट का लक्की चार्म बता रहे हैं।

End of Feed