वामिका-अकाय संग प्रेमानंद जी के चरणों में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, आचार्य जी के की आंखों से निकले आंसू

Virat Anushka at Premanand Ji Maharaj's satsang: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अदाकारा अनुष्का शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चों अकाय और वामिका के साथ प्रेमानंद जी महारात के सत्संग में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी के साथ मन की बात करती देखी जा सकती हैं।

Virat Anushka at Premanand Ji Maharaj's satsang: अदाकारा अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में पहुंची, जहां से सामने आया उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बच्चे वामिका कोहली और अकाय कोहली भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी विराट और अनुष्का प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग का हिस्सा बने थे। वीडियो में अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद जी के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का कह रही हैं कि वो जब पिछली बार सत्सगं का हिस्सा बनी थीं तब उनके मन में कई सारे सवाल थे, जिनके उत्तर उन्हें मिल चुके हैं।

VIrat Anushka

यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले दोनों साल 2022 में भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस वक्त विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, जिसके बाद दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे। प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के साथ-साथ विराट-अनुष्का कैंची धाम भी पहुंचे थे। इसके बाद विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म में सुधार हुआ था और उन्होंने देश का मान बढ़ाया था।

End of Feed