Virat- Anushka Expecting Second Baby: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता हैं। कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। विराट और अनुष्का के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का अपने फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का पिछली बार की तरह आखिरी कुछ महीनों में इस गुड न्यूज को फैंस संग शेयर करेंगे।
Virat Kohli- Anushka Sharma (credit pic: Instagram)
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का जानबूझकर पैपराजी से दूर रह रही हैं। वो विराट के साथ भी किसी मैच या इवेंट में शामिल नहीं हो रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की अटकलों से दूर रहना चाहती हैं।
क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का कुछ समय पहले मैटरनिटी हॉस्पिटल के बाहर नजर आए थे। कपल ने पैपराजी से फोटो पब्लिश नहीं करने की अपील की थी। कपल ने कहा था कि वो खुद इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करेंगे। अनुष्का ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका के जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने उसकी तस्वीर नहीं क्लिक करने की अपील की थी। कपल का कहना था कि जब तक वामिका नहीं चाहेंगी तब तक पब्लिक में उसकी कोई फोटो नहीं आएगी। अनुष्का जल्द चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
