Vikrant Massey Career: बालिका वधू से मिली पहचान, मिर्जापुर ने बढ़ाया मान....12 वीं फेल ने दिया सबसे बड़ा सम्मान

Vikrant Massey Career: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में विक्रांत मेस्सी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। विक्रांत मेस्सी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा सफर तय किया है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि विक्रांत मेस्सी कैसे इतने बड़े एक्टर बन गए। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

Vikrant Massey Career: 'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।' यह लाइन आज विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के लिए सटीक बैठती है। एक मामूली टीवी एक्टर से लेकर 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। टीवी से शुरूआत करने वाले विक्रांत ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नेशनल अवॉर्ड लेंगे आइए, विक्रांत मेस्सी के इस फिल्मी सफर को थोड़ा ड्रामेटिक और इमोशनल अंदाज में जानते हैं।

vikrant massey career

Pic Credit- Vikrant Massey/Pinterest

टीवी का करियर

साल 2007 में धूम मचाओ धूम नाम के टीवी शो से विक्रांत मेस्सी ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद विक्रांत मेस्सी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विक्रांत मेस्सी को इसके बाद एक बड़ा रोल मिला, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। दरअसल, विक्रांत मेस्सी कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल बालिका वधु में विक्रांत श्याम सिंह बने थे। इस शो में उन्होंने अच्छी एक्टिंग की और टीवी में अपने आपको अच्छे से स्थापित कर लिया। आखिरी बार छोटे पर्दे पर वो टीवी शो कबूल है में नजर आए।

End of Feed