Ramayana से क्यों बाहर हुए विक्रांत मैसी? एक्टर ने बताई सच्चाई

Vikrant Massey Post: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। । हाल ही में ये खबर सामने आई कि फिल्म में विक्रांत मैसी आउट हो गए है। वहीं मूवी में राघव जुयाल की एंट्री हो गई है। इस बीच विक्रांत मैसी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Vikrant Massey Post: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में ये खबर सामने आई कि फिल्म में विक्रांत मैसी आउट हो गए है। वहीं मूवी में राघव जुयाल की एंट्री हो गई है। इस बीच विक्रांत मैसी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

विक्रांत मैसी ने कही ये बात

नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। हाल ही में खबर आई कि रावण के सबसे बड़े बेटे मेघनाद का रोल अब राघव जुयाल निभाएंगे। पहले यह रोल विक्रांत मैसी को ऑफर किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मीडिया को बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। उन्होंने फिल्म टीम को शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव जुयाल ने रोल तुरंत स्वीकार कर लिया है। वे चोट से उबरने के बाद अपना हिस्सा शूट करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में दुनिया भर में रिलीज होगा।

End of Feed