Vikrant Massey on Salary Gap: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) को उनकी एक्टिंग के चलते काफी सराहा जाता है। वह टीवी सीरियल 'बालिका बधु' से लेकर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'छपाक' तक में काम कर चुके हैं। अब एक्टर विक्रांत मेस्सी ने बॉलीवुड में सैलरी गैप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण संग अपनी सैलरी को भी कम्पेयर किया है। एक्टर ने बताया कि इतने साल बाद भी उन्हें फिल्म में लीड एक्ट्रेस जितनी सैलरी भी नहीं मिलती है। एक्टर ने इंडस्ट्री में सैलरी गैप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी विक्रांत मेस्सी का ये बयान सुर्खियों में आ गया है। विक्रांत मेस्सी की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं, दमदार एक्टिंग के बावजूद भी उनकी कम सैलरी से फैंस भी दुख जता रहे हैं।
vikarant massey and deepika padukone
'दीपिका पादुकोण जितनी सैलरी भी नहीं मिली'
फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण संग विक्रांत मेस्सी भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में विक्रांत मेस्सी की परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर 'छपाक' फेल हो गई थी, बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले थे। अब इंडस्ट्री में सैलरी गैप को लेकर विक्रांत मेस्सी ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, 'दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में जो भी एक्टर किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं उन्हें लिस्ट ए की कैटेगरी में गिना जाता है। हमारेयहां ए लिस्ट एक्टर्स को ही सुपरस्टार्स कहा जाता है।'
इसके साथ ही एक्टर ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों से टीवी पर काम करने के बावजूद मेरी ज्यादातर फीमेल को-स्टार्स को मुझसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। मैंने कभी भी इसके बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन मैंने इतना काम किया फिर भी मुझे उतने पैसे नहीं मिले जितने दीपिका पादुकोण को मिले।' एक्टर ने फिल्म छपाक की बॉक्स ऑफिस असफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म ने बेशक बॉक्स ऑफिस पर पॉलिटिक्स प्रेशर के चलते अच्छा ना किया हो, पर फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिले थे।
