Vikram Vedha Box Office Collection day 1: इतिहास रचने से चूकी 'विक्रम वेधा', पहले दिन इतनी हुई कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 06:34 AM IST

Vikram Vedha Box Office Collection day 1: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म कमाई के मामले में कीर्तिमान स्थापित करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

KEY HIGHLIGHTS
बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हुई थी।
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के लीड रोल वाली फिल्म।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की ठीकठाक कमाई।

Vikram Vedha Box Office Collection day 1: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म बिजनेस के जानकारों का कहना था कि विक्रम वेधा की कमाई पहले दिन 18 से 20 करोड़ के बीच हो सकती है। फिल्म समीक्षकों को ये फिल्म पसंद आई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। हालांकि जब कमाई पर नजर डालते हैं तो आंकड़े संतुष्टि भरे नहीं हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म कमाई के मामले में कीर्तिमान स्थापित करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Vikram Vedha Box Office Collection day 1: इतिहास रचने से चूकी 'विक्रम वेधा', पहले दिन इतनी हुई कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'विक्रम वेधा' ने अपने ओपनिंग डे पर औसत कमाई करते हुए कुल 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़ों के आने बाद ही कमाई साफ हो पाएगी। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा देशभर में 4007 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है जबकि भारत के अलावा 104 देशों में यह 1633 स्कीन्स पर रिलीज हुई है। इस तरह दुनियाभर में इस फिल्म को 5640 स्क्रीन्स मिली हैं।

End of Feed