30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए दिनों क याद कर Vikram Bhatt दुखी हुए विक्रम भट्ट, बोले ' सोचा था वहीं मर...'

Vikram Bhatt’s Tormenting Experience From Jail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उस दौरान क्या-क्या झेला था।

Vikram Bhatt’s Tormenting Experience From Jail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (Shwetambri Bhatt) को 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बीते साल 7 दिसंबर को मुंबई में राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया था। यह शिकायत उदयपुर के रहने वाले डॉ. अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के खिलाफ की थी। इस शिकायत में अजय ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि काफी समय तक जेल में बिताने के बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को फरवरी में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जेल में बिताए समय के दौरान अपनी सेहत से जुड़ी दिक्कतों को याद किया।

Vikram Bhatt’s Tormenting Experience From Jail

जेल में बिताए दिनों को विक्रम भट्ट ने किया याद (Pic Credit: Instagram)

विक्रम भट्ट ने जेल की यातनाएं याद कीं

विक्रम भट्ट ने 14 अप्रैल को इंस्टाग्राम और फेसबुक ने एक पर्सनल पोस्ट शेयर किया है। विक्रम भट्ट ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया कि जनवरी की ठंड में उनकी तबियत खराब हो गई थी और तेज बुखार भी था। उन्होंने लिखा, 'मुझे बैरक 10 की एक रात याद है। जेल में 3 हफ्ते बिताने के बाद एक रात उन्हें बहुत तेज ठंड लगी और शरीर कांपने लगा था। चार कंबल ओढ़ने और पैरासिटामोल लेने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला था।' (इसे भी पढ़ें: Diwali 2026 Clash: रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से टकराएगी हॉलीवुड की ये मॉन्स्टर मूवी, जानिए नाम)

End of Feed