बॉलीवुड

Ek Din: साई पल्लवी ने रणबीर की जगह खान संग इस वजह से किया डेब्यू, रिपोर्ट में हुआ खुलासा - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2026, 04:37 PM IST

Sai Pallavi Ek Din Movie: फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए फिल्म एक दिन (Ek Din) क्यों सलेक्ट किया, इसका खुलासा होग गया है।

Image

साई पल्लवी ने इस वजह से चुनी 'एक दिन' (Image Source: IMDb)

Sai Pallavi Ek Din Movie: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। साई पल्लवी इस मूवी से पहले आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन (EK Din) में नजर आने वाली। अभी तक लोगों के मन में ये सवाल है कि साई पल्लवी ने फिल्म एक दिन को क्यों चुना। अब इसका खुलासा Zoom की रिपोर्ट में हो गया है। (ये भी पढ़ें:Diwali 2026 Clash: रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से टकराएगी हॉलीवुड की ये मॉन्स्टर मूवी, जानिए नाम)

साई पल्लवी ने इस वजह से फिल्म में किया काम?

एक्ट्रेस साई पल्लवी एक बार फिर से खबरों में इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी फिल्म एक दिन है। साई पल्लवी ने फिल्म एक दिन में क्यों चुना, इसका खुलासा हो गया है। एक सूत्र ने 'एक दिन' फिल्म के बारे में बताया कि साई पल्लवी, जो बराबरी वाली स्क्रिप्ट्स और मजबूत रोल्स की शौकीन हैं, फिल्म की इमोशनल डेप्थ उन्हें काफी पसंद आई। 'जैसे ही साई को एक दिन की स्क्रिप्ट सुनाई गई, उनका तुरंत रिएक्शन ‘हां’ था। वे पूरी तरह से फिल्म से जुड़ गईं।' (ये भी पढ़ें: '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...'- Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज! शेयर की पोस्ट)

कब रिलीज होगी 'एक दिन'

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन अगले महीने यानी 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म एक दिन का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। जुनैद खान की इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये एक रोमांटिक फिल्म है।

Sai Pallavi Ek Din Movie

साई पल्लवी ने इस वजह से चुनी 'एक दिन' (Image Source: IMDb)

रामायण में इस रोल में आएंगी नजर

एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म 'एक दिन' के बाद मूवी रामायण से धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म रामायण में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म साई पल्लवी के साथ रणबीर कपूर, यश और सनी देओल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article