Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song Controversy: धुरंधर 2 और ओए ओए सॉन्ग विवाद इन दिनों मीडिया में छाया हुआ है, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। धुरंधर 2 बनाम ओए ओए सॉन्ग विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है और डायरेक्टर राजीव राय (Rajeev Rai) को सलाह दी है कि वो इस मामले पर मीडिया में बयानबाजी ना करें। दिल्ली हाईकोर्ट ने ये कदम राजीव राय के उस बयान के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 के मेकर्स को चोर बुलाया था। राजीव राय का ये बयान काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने डायरेक्टर को ये हिदायत दी है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने धुंआ-धुंआ कर दिए Pushpa-KGF के रिकॉर्ड, बनी 1st 3000 करोड़ी INDIAN MOVIE SERIES)

दिल्ली HC ने Rajeev Rai को मीडिया में स्टेटमेंट ना देने की दी सलाह (Image Source: Dhurandhar 2 Poster)
राजीव राय ने धुरंधर 2 के मेकर्स को बुलाया था "चोर"
धुरंधर 2 में ओए ओए गाना देखने के बाद राजीव राय कोर्ट में कॉपीराइट का मामला लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया। डीएनए से बात करते हुए राजीव राय ने कहा था, "ये तो चोरी है। ये तो पूरी चोरी बन जाती है और आप इसको दूसरी पिक्चर में डालते हैं थोड़ा सा बदलाव करके तो वो डबल चोरी है।" (ये भी पढ़ें: Force 3 की शूटिंग हुई शुरू, जॉन-हर्षवर्धन ने रिलीज किया अनाउंसमेंट वीडियो)
राजीव राय के इसी बयान के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कड़ा निर्देश किया है। राजीव राय ने कोर्ट को जानकारी दी है कि वो इस मामले पर किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं करेंगे। बार एंड बेंच से मिली जानकारी के अनुसार, "धुरंधर 2 के मेकर्स को चोर बुलाने के बाद फिल्ममेकर राजीव राय ने दिल्ली हाईकोर्ट को ये जानकारी दी है कि वो किसी भी तरह की मीडिया बयानबाजी नहीं करेंगे। कोर्ट में राजीव राय ने शपथ भी ली है कि वो अगली सुनवाई तक ये मामला आगे नहीं बढ़ाएंगे।"
बताते चलें कि जहां एक तरफ धुरंधर और ओए ओए सॉन्ग विवाद कोर्ट में चल रहा है, वहीं दूसरी ओर आदित्य धर की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में एंट्री ले चुकी है। धुरंधर 2 की ग्लोबल कमाई के साथ आदित्य धर की ये फिल्म सीरीज इंडियन सिनेमा की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज बन चुकी है, जिसने पुष्पा-केजीएफ-बाहुबली को पछाड़ते हुए 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
