'वो काफी तनाव में हैं'- Tiger Shroff पर हुई फायरिंग की घटना पर Vidyut Jammwal ने दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2026, 04:43 PM IST

Vidyut Jammwal on Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना को लेकर अब विद्युत जामवाल ने खुलकर बात की है। उन्होंने एक्टर से हुई बातचीत और अपने वीडियो के पीछे की वजह बताई।

Vidyut Jammwal on Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ पिछले महीने हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस मामले में कई फिल्मी सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाए थे, जो मौके पर मौजूद थे और मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बना रहे थे। अब विद्युत ने एक पॉडकास्ट में टाइगर के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि विद्युत जामवाल ने क्या खुलासा किया है।

Vidyut Jammwal on Tiger Shroff Firing Case

टाइगर श्रॉफ की हालत पर विद्युत जामवाल ने दिया अपडेट, बोले- ऐसी घटना के बाद सामान्य रहना आसान नहीं (Image Source: IMDb/ Tiger Shroff Instagram)

विद्युत जामवाल ने किया ये खुलासा

रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' (The Ranveer Show) में बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने टाइगर से बात की थी। विद्युत जामवाल ने कहा कि 'वो खुश है, लेकिन निश्चित तौर पर तनाव में भी है। मैं उनसे ये भी कह रहा था कि बहुत कम लोगों को इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा होगा, जब कोई उनके चेहरे पर गोली चलाए। ऐसा सेना में होता है, इसलिए ये किसी के लिए भी सामान्य अनुभव नहीं हो सकता।' विद्युत ने कहा, 'मैंने टाइगर से कहा कि उसका तनाव में होना स्वाभाविक है, क्योंकि उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। ये कोई सामान्य अनुभव नहीं है। वो ठीक है और इस स्थिति से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है।'

End of Feed