Neeyat Release Date OUT: बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन (Vidya Balan) काफी लम्बे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। कोरोना में उनकी कुछ मूवीज दर्शकों के सामने आई थीं लेकिन वो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। एक वक्त था जब विद्या बालन की फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। विद्या बालन के फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि उनकी अपकमिंग मूवी नीयत (Neeyat) सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। विद्या बालन की अपकमिंग मूवी नीयत की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार ये 7 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Neeyat
सस्पेंस थ्रिलर है विद्या बालन की नीयत
अदाकारा विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म नीयत एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसकी कहानी में कई सारे किरदार दिखाई देंगे। ये किरदार मर्डर की वजह से शक के घेरे में है। इनमें से कौन असली मुजरिम है, फिल्म नीयत इसी की जांच करती दिखाई देगी। विद्या बालन की नीयत की कहानी काफी दमदार लग रही है। वो हमेशा से ही दमदार कहानियों के लिए जानी जाती रहती हैं और नीयत भी उसी सिलसिले को आगे बढ़ाती दिखाई देगी।
फिल्म नीयत में काफी अलग है विद्या बालन का लुक
फिल्म नीयत में अदाकारा विद्या बालन का लुक काफी अलग लग रहा है। उनके बाले आगे से छोटे-छोटे हैं। विद्या फिल्मों के लिए लुक में एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं कतराती हैं। नीयत में उनका लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इसमें भी काफी अलग दिखाई देंगी।
