Allu Arjun स्टारर 'Pushpa 2' की दहाड़ से डरे Vicky Kaushal !! बदली जाएगी 'Chhaava' की रिलीज डेट

Chhaava Will No Clash With Pushpa 2: बॉलीवुड गलियारों से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रुल' (Pushpa 2: The Rule) के साथ अब विक्की कौशल की 'छावा' (Chhaava) की क्लैश नहीं होगी। जल्द ही 'छावा' की रिलीज को मेकर्स बदल सकते हैं।

Chhaava Will No Clash With Pushpa 2: साल 2024 में अब तक कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश हो चुका है। 1 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की एक्शन 'सिंघम अगेन' का तगड़ा क्लैश हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिला है। इनके कलेक्शन पर भी बड़ा असर नहीं पड़ा है। ऐसा ही क्लैश दिसंबर के महीने भी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रुल' (Pushpa 2: The Rule) और विक्की कौशल की पीरियाडिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) भी एक दिन ही क्लैश होने वाली थीं लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

Chhaava Will No Clash With Pushpa 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें विक्की कौशक स्टारर 'छावा' के निर्माताओं ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट को पुश करने की प्लानिंग की है। निर्माता चाहते हैं कि 'छावा' को किसी और फिल्म के साथ रिलीज करने से बचना चाहते हैं। विक्की कौशल स्टारर 'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म का टीजर भी कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आया है।

End of Feed