विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। एक्टर अपनी पत्नी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की हमेशा तारीफ करते नजर आते हैं। गोविंदा नाम मेरा में विक्की कोरियग्राफर के रोल में है। एक्टर से जब पूछा गया कि वो किसे कोरियोग्राफ करना चाहते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ का नाम लिया। उन्होंने कहा, इस इंटरव्यू को देखने के बाद कैटरीना मुझे घर पर खाना नहीं देगी। गोविंदा नाम मेरा में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है।
vicky kaushal and katrina kaif (credit pic: instagram)
कैटरीना के डांस पर विक्की ने कहीं ये बात
फिल्म प्रमोशन के दौरान विक्की से पूछा गया कि अगर आपको मौका मिलता है तो आप किसे कोरियोग्राफ करना चाहेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, कैटरीना कैफ, वो ठीक ठाक डांस करती है। टैलेंटेड है लड़की बेहतर कर सकती हैं। बस आज खाना नहीं मिलेगा। एक्टर ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है? उन्होंने कहा, काफी बदल गई है, मैं कहूंगा पहले से जिंदगी बेहतर हो गई है, सूकुन है, शांति है।
विक्की और कैटरीनी बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2021 में शादी की थी। इस शादी में परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने शादी से पहले एक- दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था।
विक्की की फिल्म गोविंदा नाम मेरा की बात करे तो इसमें एक्टर कोरियोग्राफर के रोल में है। उन पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है, हालांकि पुलिस को डेड बॉडी नहीं मिलती है। ये एक कॉमेडी -सस्पेंस फिल्म है। ये फिल्म 9 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी।
