सलमान खान के बॉडीगार्ड के धक्का मारने पर विक्की कौशल ने किया रिएक्ट, बोले- बातों को बढ़ाने का फायदा नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 10:44 AM IST

Salman Khan and Vicky Kaushal: पिछले दिनों सलमान खान और विक्की कौशल का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भाईजान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विक्की और कैटरीना के फैंस काफी गुस्सा हो गए थे। अब इस वीडियो पर विक्की कौशल ने रिएक्ट किया है।

Salman Khan and Vicky Kaushal: सलमान खान और विक्की कौशल इन दिनों आईफा 2023 (IIFA 2023) के लिए अबू धाबी में हैं। आईफा 2023 के इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्की कौशल अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। तभी सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के साथ वहां पहुंचते हैं। सलमान के बॉडीगार्ड भीड़ को हटाने की कोशिश करते हैं और इस दौरान भाईजान का एक बॉडीगार्ड विक्की कौशल को भी धक्का दे देता है। इस वीडियो के देखने के बाद विक्की और कैटरीना के फैंस काफी गुस्सा हो गए थे। अब इस वीडियो पर विक्की कौशल ने रिएक्ट किया है।

vicky kaushal (2)

salman khan and vicky kaushal (credit pic: instagram)

विक्की ने वीडियो पर बात करते हुए कहा, यार कई बार बाते बढ़ जाती हैं। उस चीज के बारे में बिना मतलब की बात होती है उसका कोई फायदा नहीं है। कई बार वीडियो में चीजें जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है। इसके बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed